नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

देश के शीर्ष 7 शहरों में 2025 में कार्यालय पट्टे पर देने की मांग में 6% की वृद्धि

शेयर करे :

देश के शीर्ष 7 शहरों में घरेलू एवं विदेशी कंपनियों की बेहतर मांग से कार्यालय स्थान को पट्टे पर देने की मांग 6% बढ़कर 7.15 करोड़ वर्ग फुट हो गई है। रियल एस्टेट सलाहकार कंपनी कोलियर्स इंडिया ने बुधवार को कहा कि प्रौद्योगिकी तथा बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं एवं बीमा (BFSI) क्षेत्रों में वृद्धि से अगले वर्ष भी कार्यालय स्थानों की मांग मजबूत रहने का अनुमान है। आंकड़ों के अनुसार 2025 में Grade A Office स्थानों को पट्टे पर देने की मांग के 7 प्रमुख शहरों में 7.15 करोड़ वर्ग फुट तक पहुंच गई जबकि कैलेंडर वर्ष 2024 में यह 6.72 करोड़ वर्ग फुट थी।

मुंबई और हैदराबाद में मांग में गिरावट आई। हालांकि चेन्नई, बेंगलुरु, पुणे, कोलकाता और दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मांग में वृद्धि दर्ज की गई। कोलियर्स इंडिया के प्रबंध निदेशक (कार्यालय सेवा) अर्पित मेहरोत्रा ने कहा, भारत का कार्यालय बाजार लगातार बढ़ रहा है और हर गुजरते साल नए रिकॉर्ड बना रहा है। रियल एस्टेट सलाहकार के अनुसार, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) कार्यालयों की मांग के प्रमुख चालकों में से एक के रूप में उभरे हैं। प्रतिभाशाली मानव संसाधन की उपलब्धता और बेहद किफायती किराए पर प्रीमियम कार्यालय स्थान उपलब्ध होने के कारण विदेशी कंपनियां भारत में GCC स्थापित कर रहे हैं।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

दिल्ली दंगों की कथित साजिश से जुड़े मामले में आरोपी Sharjeel Imam को अदालत से अस्थायी राहत मिली है। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली में आयोजित एक बड़े बुनियादी ढांचा विकास कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां राजधानी के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण

नगर परिषद ने शहर के बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और सड़कों के किनारे करीब 5 साल पहले मोबाइल शौचालय बनवाए थे, ताकि स्थानीय लोगों और दूर-दराज

हमसे संपर्क करें