नवीनतम पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को

क्रिसमस के जश्न से पहले दिल्ली यातायात पुलिस ने परामर्श जारी किया

शेयर करे :

दिल्ली यातायात पुलिस ने 24 और 25 दिसंबर मनाए जाने वाले क्रिसमस जश्न के मद्देनजर बुधवार को परामर्श जारी कर दक्षिण दिल्ली के कुछ हिस्सों, विशेष रूप से साकेत क्षेत्र में यातायात में बदलाव और प्रतिबंधों के बारे में लोगों को सूचित किया। परामर्श के अनुसार, भीड़भाड़ की आशंका को देखते हुए सुचारू यातायात और जन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए साकेत में सेलेक्ट सिटी मॉल, डीएलएफ एवेन्यू मॉल और एमजीएफ मेट्रोपॉलिटन कोर्ट मॉल के आसपास यातायात में बदलाव किया जाएगा। यह विशेष यातायात व्यवस्था दोनों दिन दोपहर 2 बजे से लागू होगी।

पुलिस ने बताया कि प्रतिबंधों के कारण प्रेस एन्क्लेव रोड और साकेत तथा पुष्प विहार की कई आंतरिक सड़कें प्रभावित होंगी। भीड़भाड़ को नियंत्रित करने के लिए, लाल बहादुर शास्त्री मार्ग पर शेख सराय लाल बत्ती, महरौली-बदरपुर (एमबी) रोड पर एशियन मार्केट लाल बत्ती और अरबिंदो मार्ग पर पीटीएस मालवीय नगर लाल बत्ती सहित प्रमुख चौराहों पर यातायात में बदलाव किया जाएगा। परामर्श में कहा गया कि यातायात में किए गए बदलाव के तहत शेख सराय से हौज रानी तक डिवाइडर पर बने सभी मोड़ प्रतिबंधित समय के दौरान बंद रहेंगे। प्रेस एन्क्लेव रोड की दोनों लेन पर भारी वाहनों और डीटीसीाक्लस्टर बसों को चलने की अनुमति नहीं होगी। इसके अतिरिक्त, डीटीसी और क्लस्टर बसों को एमबी रोड से एशियन मार्केट लाल बत्ती होते हुए पुष्प विहार की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी।

ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का सुझाव भी दिया है। चिराग दिल्ली से कुतुब मीनार की ओर जाने वाले यात्रियों को खानपुर तिराहे, एमबी रोड और लाडो सराय तिराहे होते हुए जाने की सलाह दी गई है। IIT फ्लाईओवर से संगम विहार या सैनिक फार्म की ओर जाने वालों को टीबी अस्पताल लाल बत्ती, लाडो सराय लाल बत्ती, एमबी रोड, चिराग दिल्ली और खानपुर लाल बत्ती होते हुए जाने की सलाह दी गई है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत आयुष सिन्हा, उपायुक्त एवम अध्यक्ष जिला रैडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के मार्गदर्शन मे जिला रेडक्रॉस सोसायटी

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। आज वीरवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के सभागार में उपायुक्त

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन के आवाहन पर आज एनएच-01 नेहरू ग्राउंड स्थित फायर स्टेशन पर सैकड़ो कर्मचारियों ने फायरफाइटर

सोमवार को होली पूजन हुआ और देर शाम को होलिका दहन किया गया। होली पूजन की प्रक्रिया दोपहर से पहले ही शुरू हो गई थी।

हमसे संपर्क करें