नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

गैंगस्टर विकास दुबे के जीवन पर आधारित वेब सीरीज UP 77 की रिलीज पर रोक लगाने से अदालत का इनकार

शेयर करे :

दिल्ली उच्च न्यायालय ने गैंगस्टर विकास दुबे के जीवन पर कथित रूप से आधारित वेब सीरीज UP 77 की रिलीज पर रोक लगाने से बुधवार को इनकार कर दिया। दुबे की पत्नी रिचा ने वेब सीरीज को रिलीज होने से रोके जाने का अनुरोध करते हुए याचिका दायर की है। न्यायमूर्ति सचिन दत्ता ने इस याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि अदालत इस स्तर पर रिलीज में हस्तक्षेप करने के पक्ष में नहीं है। यूपी 77 बृहस्पतिवार को वेव्स ओटीटी मंच पर रिलीज होगी।

अदालत ने वेब सीरीज के निर्माताओं का यह बयान दर्ज किया कि यह पूरी तरह काल्पनिक रचना है और इसका दुबे के जीवन से कोई लेना-देना नहीं है। अदालत ने निर्माताओं से इस आशय का सार्वजनिक बयान जारी करने को भी कहा। दुबे की पत्नी ने याचिका में अदालत से वेब सीरीज की रिलीज पर रोक लगाने का आग्रह करते हुए कहा था कि ऐसा नहीं किए जाने पर उसे मानसिक आघात और परेशानी झेलनी पड़ेगी।
अदालत ने मामले में आगे की सुनवाई के लिए 7 जनवरी, 2026 की तारीख तय की।

दुबे 2020 में उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया था। पुलिस के अनुसार, कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के मुख्य आरोपी दुबे ने उज्जैन में आत्मसमर्पण किया था और इसके बाद उसे उज्जैन से कानपुर लाया जा रहा था। पुलिस ने कहा कि उसे ले जा रहा वाहन पलट गया और उसने भागने की कोशिश की, जिसके बाद वह मुठभेड़ में मारा गया।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें