नवीनतम पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को

दिल्ली: रेस्तरां के प्लास्टिक शेड से गिरकर 11वीं के छात्र की मौत

शेयर करे :

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के गुजरांवाला इलाके में एक रेस्तरां के प्लास्टिक शेड से गिरकर एक किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि उसे शनिवार को घटना के संबंध में सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि घायल किशोर कबीन (16) को उसके दोस्त अस्पताल ले गए हैं। कबीन 11वीं कक्षा का छात्र था और इसी इलाके का निवासी था।

पुलिस के अनुसार, कबीन अपने सहपाठियों आर्यमन, कबीर और यश त्यागी के साथ रेस्तरां आया था।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, प्रारंभिक पूछताछ से पता चला है कि यह समूह सीढ़ियों से इमारत की छत पर पहुंचा था। कबीन वहां बगल की दुकानों के बीच गैलरी को ढकने के लिए लगाए गए एक प्लास्टिक शेड पर चढ़ गया। अधिकारी ने बताया, शेड कबीन का वजन नहीं सह सका और टूट गया, जिससे वह नीचे जमीन पर गिर पड़ा। उन्होंने बताया कि ऊंचाई से गिरने के कारण किशोर को गंभीर चोटें आईं और अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि घटना के सही क्रम का पता लगाने के लिए अपराध जांच टीम और फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत आयुष सिन्हा, उपायुक्त एवम अध्यक्ष जिला रैडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के मार्गदर्शन मे जिला रेडक्रॉस सोसायटी

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। आज वीरवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के सभागार में उपायुक्त

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन के आवाहन पर आज एनएच-01 नेहरू ग्राउंड स्थित फायर स्टेशन पर सैकड़ो कर्मचारियों ने फायरफाइटर

सोमवार को होली पूजन हुआ और देर शाम को होलिका दहन किया गया। होली पूजन की प्रक्रिया दोपहर से पहले ही शुरू हो गई थी।

हमसे संपर्क करें