नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार पर शिवसेना सख्त, बांग्लादेशी खिलाड़ियों के भारत में खेलने का विरोध

शेयर करे :

शिव सेना के हरियाणा राज्य प्रमुख नीरज सेठी ने कहा कि बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। हिन्दुओं की हत्याएं की जा रही हैं। वहां हिन्दुओं की हत्याएं हों और यहां पर बांग्लादेशी खिलाड़ी क्रिकेट खेलें, शिव सेना ऐसा नहीं होने देगी। अगर बांग्लादेश के खिलाड़ी आईपीएल में मैच खेलने आए तो जैसे 2007 में मोहाली में पिच खोदी थी, शिवसेना दोबारा अपने तरीके से इसका विरोध करेगी। साथ ही उन्होंने यह भी घोषणा की कि वर्ष 2026 में होने वाले सोनीपत नगर निगम चुनाव भी शिव सेना लड़ेगी। करीब एक दर्जन सीटों पर शिव सैनिक उम्मीदवार उतारे जाएंगें। वे यहां भीम नगर स्थित होटल रिद्धि-सिद्धि में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

शिव सेना हरियाणा के सैनिक यह सुनिश्चित करेंगें कि किसी भी कीमत पर बांग्लादेशी यहां ना खेल पाएं। IPL की टीम मेंचयनित किए गए बांग्लादेशी खिलाडिय़ों का खुलकर विरोध होगा। अगर बांग्लादेश खिलाडिय़ों को खेलाने का प्रयास किया गया तो शिव सैनिक पिच खोद देंगें, लेकिन बांग्लादेशी खिलाडिय़ों को खेलने नहीं देंगें। शिव सेना को मजबूती देने के लिए पार्टी गांव, शहरों में अपनी शाखाएं खोलने जा रही है। प्रदेश के सभी जिलों में जिला प्रधान नियुक्त कर दिए गए हैं। नीरज सेठी ने कहा कि समाज को नशा मुक्त बनाने पर भी शिव सेना गंभीर है।

लव जेहाद काफी पनप रहा है, इस पर अंकुश लगाया जाना जरूरी है। राज्य उप प्रमुख बालेश जुनेजा ने भी इस बात पर जोर देते हुए कहा कि जिस बांग्लादेश में हिंदू खतरे में हैं, उस देश के खिलाडिय़ों को भारत में क्रिकेट खेलने पर बैन लगना चाहिए। शिव सेना किसी भी कीमत पर बांग्लादेशी खिलाडिय़ों को IPL में खेलने नहीं देगी। राज्य सह-संगठन मंत्री एवं गुरुग्राम जिला प्रभारी संजय ठकराल ने कहा कि शिव सेना सिर्फ राजनीतिक संगठन नहीं है, बल्कि सामाजिक संगठन है। जनसेवा, राष्ट्र सेवा भी शिव सैनिकों के लिए प्रथम है। शिव सेना पूरे देश में जनसेवा के कार्यों में अग्रणी रहती है। हिन्दुओं को जागरुक और जागृत करने का काम भी शिव सैनिक करते हैं। हम सबको अपने सनातन धर्म की मजबूती के लिए सदा अग्रणी रहना चाहिए। पत्रकार वार्ता में शिव सेना हरियाणा समन्वयक गोपाल शर्मा, राज्य प्रमुख शम्मी शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र जांगू, प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन आर्य, जिला अध्यक्ष राकेश सहरावत, सोनीपत से राजीव पाल, रेवाड़ी से नरसी गुर्जर आदि मौजूद थे।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार “समाधान शिविर” की पहल जिला वासियों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। आज सोमवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के

भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद द्वारा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से मंडल प्रशिक्षण वर्गों की श्रृंखला का शुभारंभ कर

पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला यमुनानगर के खंड व्यासपुर के गांव अजीजपुर कलां के युवा उभरते पहलवान कुशाल

हमसे संपर्क करें