ओल्ड फरीदाबाद स्थित श्रीराम मंदिर तालाब वाली गली में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में भारत सरकार में केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने सहभागिता की और कथा व्यास मुरारी लाल बृजवासी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक परविन्द्र मल्होत्रा (शंटी) एवं उनकी टीम द्वारा केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, मार्केट कमेटी चेयरमैन सुभाष आहूजा तथा समाजसेवी हंस आहूजा को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कथा व्यास के संदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि धर्म के मार्ग पर चलकर ही समाज और राष्ट्र का कल्याण संभव है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि इस भागवत कथा से संकल्प लेकर जाएं कि स्वयं भी धर्म के मार्ग पर चलेंगे और दूसरों को भी इस मार्ग पर प्रेरित करेंगे।