नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

प्रधानमंत्री मोदी ने मन्नथू पद्मनाभन को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

शेयर करे :

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को नायर सेवा समाज के संस्थापक मन्नथु पद्मनाभन की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें एक दूरदर्शी व्यक्ति बताया जिनका विश्वास था कि सच्ची प्रगति गरिमा, समानता और सामाजिक सुधार में निहित है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, मन्नथु पद्मनाभन की जयंती पर हम श्रद्धा के साथ एक ऐसे महान व्यक्तित्व को याद करते हैं, जिन्होंने अपना जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित कर दिया।

मोदी ने कहा, वह एक दूरदर्शी व्यक्ति थे, जिनका विश्वास था कि सच्ची प्रगति गरिमा, समानता और सामाजिक सुधार में निहित है। स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला सशक्तीकरण जैसे क्षेत्रों में उनके प्रयास अत्यंत प्रेरणादायक हैं। उनके आदर्श हमें एक न्यायपूर्ण, करुणामय और सामंजस्यपूर्ण समाज की दिशा में निरंतर मार्गदर्शन देते हैं। मन्नथु पद्मनाभन का जन्म 1878 में हुआ था और उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक स्कूल शिक्षक के रूप में की और बाद में वकालत के पेशे से जुड़े। नायर समुदाय के उत्थान और सुधार की आवश्यकता को समझते हुए उन्होंने 1914 में नायर सेवा समाज की स्थापना की।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के नेतृत्व में फरीदाबाद के विद्यार्थियों को लोकतंत्र की कार्यप्रणाली से परिचित कराने का एक प्रेरणादायक अवसर प्राप्त

दिल्ली दंगों की कथित साजिश से जुड़े मामले में आरोपी Sharjeel Imam को अदालत से अस्थायी राहत मिली है। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

हमसे संपर्क करें