नवीनतम पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को

दिल्ली में नए साल के दिन शोर रोकने पर नाबालिगों ने 50 वर्षीय दर्जी की चाकू मारकर हत्या

शेयर करे :

उत्तर-पश्चिम दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में नए साल के दिन तेज आवाज में संगीत बजाने और शोर मचाने से मना करने पर नाबालिगों के एक समूह के साथ हुए विवाद में 50 वर्षीय दर्जी की छुरा घोंपकर कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, इस मामले में एक नाबालिग को पकड़ा गया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। मृतक की पहचान शास्त्री नगर इलाके में दर्जी का काम करने वाले बिहारी लाल के रूप में हुई है। यह घटना एक जनवरी को हुई थी। विवाद उस समय शुरू हुआ जब बिहारी लाल ने नाबालिगों के समूह को शोर मचाने और तेज आवाज में संगीत बजाने से टोका।

इस दौरान कहासुनी बढ़ गई और गुस्से में आकर एक नाबालिग, जो कक्षा नौवीं की पढ़ाई छोड़ चुका है, ने बिहारी लाल पर चाकू से हमला कर दिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि झड़प के दौरान उसके एक साथी अरुण ने भी कथित तौर पर पीड़ित को लात मारी। घायल बिहारी लाल को बाबू जगजीवन राम मेमोरियल (बीजेआरएम) अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि नाबालिग आरोपी को पकड़ लिया गया है और वारदात में इस्तेमाल हथियार भी उसके कब्जे से बरामद कर लिया गया है। दूसरा आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इस संबंध में आदर्श नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर रही है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत आयुष सिन्हा, उपायुक्त एवम अध्यक्ष जिला रैडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के मार्गदर्शन मे जिला रेडक्रॉस सोसायटी

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। आज वीरवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के सभागार में उपायुक्त

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन के आवाहन पर आज एनएच-01 नेहरू ग्राउंड स्थित फायर स्टेशन पर सैकड़ो कर्मचारियों ने फायरफाइटर

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली की अध्यक्षता में पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय

हमसे संपर्क करें