नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

अंडमान: संसद की परामर्श समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे शाह, परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे

शेयर करे :

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के वांडूर में गृह मंत्रालय की संसदीय परामर्शदात्री समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और समिति के सदस्य कई अन्य सांसद भी बैठक में शामिल होंगे। शाह दोपहर में विजय पुरम (पूर्व में पोर्ट ब्लेयर) स्थित आईटीएफ ग्राउंड में नवीन न्याय संहिता (नए आपराधिक कानून) पर एक प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री बाद में नेताजी स्टेडियम में विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। शाह, शुक्रवार रात को 3 दिवसीय दौरे पर अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह पहुंचे। उनका विमान विजयपुरम में वीर सावरकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास स्थित आईएनएस उत्क्रोश पर रात करीब पौने 11 बजे उतरा।
उपराज्यपाल डी. के. जोशी समेत अन्य लोगों ने शाह का स्वागत किया। एक महीने से भी कम समय में यह शाह का अंडमान का दूसरा दौरा है। उन्होंने 12 दिसंबर को V. D. सावरकर की प्रतिष्ठित कविता सागर प्राण तलमाला की 116वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में द्वीपसमूह का दौरा किया था। अधिकारियों ने बताया कि शाह के दौरे के मद्देनजर केंद्र शासित प्रदेश में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें