नवीनतम पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को

Elon Musk का X अवैध सामग्री हटाएगा, उल्लंघन करने वालों पर लगेगा स्थाई प्रतिबंध

शेयर करे :

एलन मस्क के स्वामित्व वाली सोशल मीडिया साइट X अवैध सामग्री को हटाएगी और ऐसी सामग्री अपलोड करने वाले खातों को स्थाई रूप से निलंबित करेगी। X ने रविवार को बताया कि वह जरूरत के अनुसार स्थानीय सरकारों के साथ काम करेगी। कंपनी के वैश्विक सरकारी मामलों के खाते से यह बयान जारी किया गया। इससे पहले उसने कहा था कि मंच की AI सेवा ग्रोक का उपयोग करके अवैध सामग्री बनाने वालों पर भी वैसी ही कार्यवाही होगी, जैसी अवैध सामग्री अपलोड करने वालों पर की जाती है।

मस्क ने अनुचित छवियों पर एक पोस्ट के जवाब में X पर कहा, अवैध सामग्री बनाने के लिए ग्रोक का उपयोग करने वाले किसी भी व्यक्ति को वही परिणाम भुगतने होंगे, जैसा कि अवैध सामग्री अपलोड करने वालों के साथ होता है। X के वैश्विक सरकारी मामलों ने अवैध सामग्री पर मस्क के रुख को दोहराया। इसमें कहा गया, हम X पर बाल यौन शोषण सामग्री सहित अवैध सामग्री के खिलाफ कार्रवाई करते हैं, इसे हटाकर, खातों को स्थाई रूप से निलंबित करके और आवश्यकतानुसार स्थानीय सरकारों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर काम करते हैं। इसमें आगे कहा गया, अवैध सामग्री बनाने के लिए ग्रोक का उपयोग करने या उसे उकसाने वाले किसी भी व्यक्ति को वही परिणाम भुगतने होंगे जैसा कि अवैध सामग्री अपलोड करने वालों के साथ किया जाता है। भारत सरकार ने पाया है कि X पर अश्लील, अभद्र और अन्य गैर-कानूनी सामग्री अपलोड की जा रही है जो स्थानीय कानूनों का उल्लंघन है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली की अध्यक्षता में पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय

सोमवार को होली पूजन हुआ और देर शाम को होलिका दहन किया गया। होली पूजन की प्रक्रिया दोपहर से पहले ही शुरू हो गई थी।

स्थानीय बाजारों में साढ़े चार हजार रुपये की कीमत वाली सिलेंडर पिचकारी चर्चा का विषय बनी हुई है। इसके अलावा आसमान को रंगीन बनाने वाली

होली का पर्व अपनों के बीच मनाने के लिए घर लौटने के दौरान सोमवार को बसों में भारी भीड़ रही। अंदर महिलाओं की अधिक संख्या

हमसे संपर्क करें