नवीनतम पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को

उप्र: भाकियू कार्यकर्ताओं ने SSP कार्यालय का घेराव किया, मामला दर्ज

शेयर करे :

मुजफ्फरनगर जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्यालय का घेराव करके सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के 400 से अधिक कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) सत्यनारायण प्रजापत ने रविवार को संवाददाताओं को बताया कि भाकियू की युवा शाखा के प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह और मंडल अध्यक्ष कुशल वीर के नेतृत्व में संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार की शाम SSP कार्यालय का अवैध रूप से घेराव करके धरना दिया और सड़कों पर बेतरतीब तरीके से ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी करके रास्ता जाम किया।

उन्होंने बताया कि घेराव के दौरान भाकियू नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की और पुलिस कार्यालय पर अपने बैनर और झंडे लगाए। वे पेपर मिल में अपशिष्ट के इस्तेमाल पर रोक लगाने और प्रदूषण रोकने की मांग कर रहे थे। बाद में पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद देर शाम धरना खत्म कर दिया गया। प्रजापत ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में एसएसपी कार्यालय का अवैध रूप से घेराव करने, सरकारी काम में बाधा डालने और पुलिस के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणियां करने समेत विभिन्न आरोपों में देर रात भाकियू की युवा शाखा के प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह और मंडल अध्यक्ष कुशल वीर समेत 400 से अधिक कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत आयुष सिन्हा, उपायुक्त एवम अध्यक्ष जिला रैडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के मार्गदर्शन मे जिला रेडक्रॉस सोसायटी

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली की अध्यक्षता में पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय

सोमवार को होली पूजन हुआ और देर शाम को होलिका दहन किया गया। होली पूजन की प्रक्रिया दोपहर से पहले ही शुरू हो गई थी।

स्थानीय बाजारों में साढ़े चार हजार रुपये की कीमत वाली सिलेंडर पिचकारी चर्चा का विषय बनी हुई है। इसके अलावा आसमान को रंगीन बनाने वाली

हमसे संपर्क करें