नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

त्रिपुरा में 100 करोड़ रुपए मूल्य के गांजे के पौधे नष्ट किए गए

शेयर करे :

त्रिपुरा में सिपाहीजाला जिले के विभिन्न स्थानों पर 100 करोड़ रुपए मूल्य के गांजे के कुल 19 लाख पौधों को नष्ट किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। राज्य पुलिस, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और त्रिपुरा स्टेट राइफल्स (टीएसआर) की संयुक्त टीम ने शनिवार को यह अभियान चलाया। प्राप्त सूचना के आधार पर 600 कर्मियों के संयुक्त बल ने उत्तर कलमचौरा, दक्षिण कलमचौरा, आनंदपुर और घाटीगढ़ क्षेत्रों में 650 एकड़ वन भूमि पर अभियान चलाया।

सिपाहीजाला जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजीब सूत्रधार ने कहा, शनिवार के अभियान में 100 करोड़ रुपए मूल्य के गांजे के कुल 19 लाख पौधों को विभिन्न स्थानों पर नष्ट किया गया। गांजा-रोधी अभियान जारी रहेगा। सोनामुरा थाने के प्रभारी तपन दास ने कहा कि स्थानीय लोगों ने 650 एकड़ वन भूमि पर गांजा उगाया था लेकिन इस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। त्रिपुरा में एक दिन में चलाए अभियान के दौरान नष्ट किए गए गांजे के पौधों की यह सबसे अधिक मात्रा थी। पुलिस के अनुसार, प्रसंस्कृत गांजे की तस्करी बिहार और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में की जाती है, जहां इसे अधिक कीमत पर बेचा जाता है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

दिल्ली दंगों की कथित साजिश से जुड़े मामले में आरोपी Sharjeel Imam को अदालत से अस्थायी राहत मिली है। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली में आयोजित एक बड़े बुनियादी ढांचा विकास कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां राजधानी के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण

नगर परिषद ने शहर के बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और सड़कों के किनारे करीब 5 साल पहले मोबाइल शौचालय बनवाए थे, ताकि स्थानीय लोगों और दूर-दराज

हमसे संपर्क करें