नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए सैकड़ों लोगों को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने ज्वाइन कराई पार्टी

शेयर करे :

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने रविवार को वार्ड नंबर 1, प्रजापति धर्मशाला जटवाड़ा सोनीपत में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महेश प्रजापति की अगुवाई में कांग्रेस छोड़कर आए सैकड़ों लोगों को भाजपा में शामिल किया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया और पार्टी में पूरा मान और सम्मान देने की बात कही। वहीं भाजपा में शामिल हुए सभी लोगों ने बड़ौली को आश्वासन देते हुए कहा कि वे सभी मिलकर राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे तथा पार्टी को और अधिक मजबूत करने का काम करेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कार्यकर्ता ही संगठन की ताकत है। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता संगठन और जनता के बीच एक मजबूत पुल का काम करते हैं। भाजपा के कार्यकर्ता लोगों के सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहते हैं जो सेवा और समर्पण का प्रतीक है। बड़ौली ने कहा कि नायब सैनी सरकार का लक्ष्य सबका विकास है। भाजपा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। हरियाणा में नायब सैनी सरकार बिना भेदभाव के प्रदेश का विकास कर रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश में लोककल्याण के संकल्प के साथ काम कर रहे हैं। भाजपा सरकार में युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरियां मिल रही है।

सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। आज हरियाणा में गरीबा लोगों को आष्युमान और चिरायु योजना के तहत निशुल्क इलाज हो रहा है। मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि गरीब महिलाओं को 500 रुपये में गैस सिलेंडर मिल रहा है। नायब सैनी सरकार लाड़ो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये दे रही है। बड़ौली ने कहा कि सरकार की ऐसी तमाम गरीब कल्याण की योजनाएं हैं जिनका लाभ हर पात्र नागरिक को मिल रहा है।

BJP प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि नायब सैनी सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास के मूलमंत्र पर चलते हुए हरियाणा को विकसित राज्य बनाने पथ पर अग्रसर है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। इस मौके पर विधायक पवन खरखौदा, जिला महामंत्री तरूण देवीदास, प्रदेश प्रवक्ता राज कुमार कटारिया, जिला मीडिया प्रभारी दिनेश अत्री, आरती शर्मा, महेश कुमार, ललित बत्रा, हरि प्रकाश सैनी सहित पार्टी पदाधिकारी और सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें