नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

फसल बीमा, सब्सिडी और PM-किसान जैसी योजनाओं का लाभ मिलेगा एग्री स्टैक ID से ” : DC आयुष सिन्हा

शेयर करे :

उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा किसान हित में 18 दिसंबर 2025 से एग्री स्टैक पोर्टल (Agristack Portal) की शुरुआत की गई है।  इस पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के सभी काश्तकार किसानों की एक यूनिक आईडी बनाई जा रही है, जिससे किसान अपनी भूमि से संबंधित सभी रिकॉर्ड ऑनलाइन देख सकेंगे और भविष्य में कृषि से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा गांव-गांव जाकर विशेष कैंपों के माध्यम से किसानों की एग्री स्टैक पोर्टल पर ID बनाई जा रही है। प्रत्येक गांव में गठित टीम में राजस्व विभाग से एक पटवारी, कृषि विभाग से एक अधिकारी तथा एक कंप्यूटर ऑपरेटर शामिल है। उन्होंने बताया कि किसान जिस भी गांव में प्रशासन द्वारा कैंप लगाए जा रहे हैं, वहां अपनी आधार कार्ड की प्रति, आधार से लिंक मोबाइल नंबर तथा जमीन की फर्द साथ लेकर आएं और अपनी आईडी अवश्य बनवाएं।

DC आयुष सिन्हा ने बताया कि एग्री स्टैक पोर्टल के माध्यम से किसानों का डिजिटल डाटा तैयार किया जा रहा है, जिससे भविष्य में उन्हें सरकारी योजनाओं, सब्सिडी, फसल बीमा, ऋण सुविधा एवं अन्य कृषि आधारित सेवाओं का लाभ पारदर्शी और सरल तरीके से प्राप्त हो सकेगा। यह पोर्टल किसानों के लिए एकीकृत डिजिटल पहचान का कार्य करेगा और योजनाओं के क्रियान्वयन में समय की बचत सुनिश्चित करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो किसान एग्री स्टैक पोर्टल पर आईडी बनवाने से वंचित रह जाएंगे, वे भविष्य में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, कृषि यंत्रों पर अनुदान, खाद सब्सिडी सहित अन्य कृषि योजनाओं के लाभ से वंचित रह सकते हैं।

इसी क्रम में आज रविवार को विभिन्न तहसीलों के गांवों में एग्री स्टैक पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए विशेष कैंप लगाए गए। जिसमें पंजीकरण के साथ साथ  ग्रामवासियों को पोर्टल पर पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित किया तथा इसके दूरगामी लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डीसी ने जानकारी देते हुए बताया कि 05 जनवरी 2026 को जिले की विभिन्न तहसीलों के अंतर्गत आने वाले गांवों में आयोजित किए जाएंगे।


जिनका विवरण इस प्रकार है :-

तहसील फरीदाबाद के अंतर्गत ताजुपुर, बदरपुर सैद, खेड़ीकलां, नचौली, लालपुर, शेरपुर खादर, पलवली में; तहसील तिगांव में सदपुरा/देहकोला/जसाना, कबूलपुर पट्टी परवरिश/अमीपुर/कबूलपुर पट्टी मेहताब और तिगांव/फज्जुपुर माजरा में तहसील बड़खल में पाखल, खेड़ी गुजरान और गांव पाली में; तहसील धौज में फतेहपुर तगा, सिरोही और खोरी जमालपुर में; तहसील गौंछी में बिजौर और सिकरोना में; तहसील बल्लभगढ़ में सोतई, मलेरना, प्याला, फतेहपुर बिल्लौच, शाहपुर खुर्द में, तहसील दयालपुर में अरुआ, अटाली और भैंसरावली में तथा तहसील मोहना में पन्हेड़ा खुर्द, छायंसा, मोहना और साहुपुरा में एग्री स्टैक पोर्टल पर आईडी बनवाने के कैंप लगाए जाएंगे।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें