नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

फिरोजाबाद में लेनदेन के विवाद में अपने साथियों की मदद से ट्रांसपोर्टर की हत्या की

शेयर करे :

फिरोजाबाद नगर के उत्तर थाना क्षेत्र में धन के लेनदेन के विवाद में आगरा के एक ट्रांसपोर्टर की उसके साझीदार ने अपने साथियों की मदद से पीट-पीटकर कथित तौर पर हत्या कर दी। इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) रविशंकर प्रसाद ने बताया कि आगरा के महावीर नगर निवासी 50 वर्षीय बालमुकुंद दुबे साझीदारी में ट्रांसपोर्ट का कारोबार करते थे। वह शनिवार को ट्रक पर माल लदवाकर रविवार को फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र के ककरऊ कोठी स्थित ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट कंपनी पर आए थे।

जांच में पाया गया कि बालमुकुंद दुबे ट्रक से सामान उतरवा रहे थे तभी उनका साझीदार गजेंद्र सिंह अपने कुछ साथियों के साथ पहुंचा। इस दौरान बालमुकुंद और गजेंद्र के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते बात बढ़ गई और गजेंद्र तथा उसके साथियों ने बालमुकुंद पर हमला कर दिया और पीटपीट कर लहूलुहान कर दिया। प्रसाद ने बताया कि पिटाई से बेहोश बालमुकुंद को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की पृष्ठभूमि में धन के लेनदेन का विवाद बताया जा रहा है। बालमुकुंद के परिजनों की तहरीर पर गजेंद्र सिंह और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

दिल्ली दंगों की कथित साजिश से जुड़े मामले में आरोपी Sharjeel Imam को अदालत से अस्थायी राहत मिली है। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें

हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार “समाधान शिविर” की पहल जिला वासियों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। आज सोमवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

हमसे संपर्क करें