नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

हरियाणा की हर सरकारी योजना में अनियमितताएं: सुरजेवाला

शेयर करे :

कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाया कि हरियाणा में भाजपा सरकार के तहत भ्रष्टाचार में तेजी से वृद्धि हुई है और राज्य में हर सरकारी योजना अनियमितताओं से घिरी है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों का हवाला देते हुए, कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा में भ्रष्टाचार के मामलों में पिछले 5 वर्षों में 78.48 % की वृद्धि हुई है, जिससे यह देश का सातवां सबसे भ्रष्ट राज्य बन गया है।

कांग्रेस सांसद ने दावा किया कि स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि भ्रष्टाचार से व्यथित होकर राज्य के 74 वर्षीय एक व्यक्ति ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर इच्छामृत्यु की अनुमति मांगी है। हरियाणा में लगभग हर सरकारी योजना अनियमितताओं से घिरी है और राज्य सरकार धोखाधड़ी तथा खनन माफिया सहित विभिन्न माफियाओं के उदय, पेपर लीक होने के मामलों और मादक पदार्थों के प्रसार के लिए जिम्मेदार है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा नेताओं को निशाना बनाते हुए उन्होंने कहा कि उनके वादे खोखले निकले और हरियाणा के लोग रोजाना भ्रष्टाचार तथा कुशासन का खामियाजा भुगत रहे हैं।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें