नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

77 वें गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां शुरू,गरिमामयी ढंग से मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस समारोह

शेयर करे :

देश का 77वां गणतंत्र दिवस समारोह, 26 जनवरी को जिले में देशभक्ति के साथ गरिमामयी ढंग से मनाया जाएगा। जिला व उपमंडल स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर तैयारियां शुरु हो गई हैं। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह सेक्टर-12 स्थित हेलीपैड ग्राउंड में मनाया जाएगा। उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने सोमवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए समारोह को भव्य ढंग से मनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

DC आयुष सिन्हा ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह देश की एकता व अखंडता के साथ ही संविधान की संरचना का शुभ दिन है, ऐसे में इस दिवस को हर वर्ष की भांति इस बार भी व्यवस्थित ढंग से मनाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समारोह को भव्य बनाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर समय से पूरी तैयारी की जाए। गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर शहीद वीरांगनाओं, स्वतंत्रता सेनानियों, वीर सैनिकों और पूर्व सैनिकों का सम्मान भी किया जाएगा और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वालों को भी सम्मानित किया जाएगा। देश के इस पावन समारोह को मनाने के लिए सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ टीम के तौर पर कार्य करें।

DC आयुष सिन्हा ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर सामाजिक समरसता का संदेश देती तथा सरकार की जनहितकारी नीतियों के प्रति जागरूक करती झांकियों का भी प्रदर्शन किया जाएगा। DC ने संबंधित अधिकारियों को अपने विभाग की उत्कृष्ट झांकी का प्रदर्शन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी। समारोह की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस विभाग को भी उन्होंने आवश्यक निर्देश दिए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारी समन्वय स्थापित करते हुए टीमों का चयन करेंगे। इस अवसर पर SDM बड़खल सतबीर मान, एसडीएम फरीदाबाद अमित कुमार, एसडीएम बल्लभगढ़ मयंक भारद्वाज, सीटीएम अंकित कुमार, सीएमओ डॉ जयंत आहूजा, आरटीए सचिव मुनीश सहगल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें