नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

Faridabad: हरियाणा विज़न 2047 के लिए फरीदाबाद में प्री-बजट बैठक, सीएम नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता

शेयर करे :

हरियाणा विज़न 2047 के लक्ष्यों को साकार करने की दिशा में वित्त वर्ष 2026-27 के बजट निर्माण को लेकर फरीदाबाद में आज प्री-बजट बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की। इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश सरकार के विभिन्न मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों एवं हितधारकों ने सहभागिता की।

बैठक में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल भी उपस्थित रहे और बजट निर्माण की प्रक्रिया में सहभागिता की। प्री-बजट बैठक का उद्देश्य विभिन्न वर्गों से प्राप्त सुझावों और अपेक्षाओं को समाहित करते हुए एक समावेशी, विकासोन्मुख और जनकल्याणकारी बजट तैयार करना है।सरकार द्वारा बताया गया कि बीते वित्त वर्ष में प्राप्त कई महत्वपूर्ण सुझावों को बजट में शामिल किया गया था और इस वर्ष भी व्यापक परामर्श के आधार पर प्रदेश की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए बजट तैयार किया जाएगा।

डबल इंजन की सरकार के नेतृत्व में हरियाणा के सर्वांगीण विकास को गति देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। आगामी बजट में बुनियादी ढांचे सामाजिक कल्याण रोजगार सृजन और भविष्य की जरूरतों पर विशेष फोकस रहने की संभावना है। प्री-बजट बैठक सहभागी शासन की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें