नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

असम राज्यसभा की तीनों सीटों पर भाजपा और सहयोगी लड़ेंगे चुनाव: हिमंत

शेयर करे :

मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि सत्तारूढ़ Bharatiya Janata Party (BJP) और उसके सहयोगी दल असम में इस साल अप्रैल में रिक्त होने जा रही राज्यसभा की तीनों सीट पर चुनाव लड़ेंगे। शर्मा ने दावा किया कि 2 सीट पर उनके उम्मीदवारों की जीत पक्की है, जबकि तीसरी सीट भी उनके खाते में जा सकती है।
भाजपा के 2 सांसद, भुवनेश्वर कलिता और रामेश्वर तेली तथा एक निर्दलीय सांसद अजीत भुयान का कार्यकाल अप्रैल में पूरा होने जा रहा है।

शर्मा ने शुक्रवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, भाजपा, अगप (असम गण परिषद) और हमारा संयुक्त मोर्चा तीनों सीट पर उम्मीदवार उतारेगा। हम 2 सीट पर निश्चित रूप से जीतेंगे। तीसरी सीट पर हम जीत भी सकते हैं और हार भी सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली बार भाजपा और उसके सहयोगियों ने भुयान के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारा था क्योंकि उन्हें लगता था कि वह निष्पक्ष हैं और लोगों के कल्याण के लिए काम करेंगे। उन्होंने भुयान के सांसद निधि के कथित दुरुपयोग से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों का भी उल्लेख करते हुए कहा, उन्होंने राज्यसभा सांसद की निधि का क्या किया, यह हम सभी जानते हैं।

वर्तमान विधानसभा में भाजपा के पास 64 विधायक हैं, जबकि उसके सहयोगी अगप, यूनाइटेड पीपुल पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) के पास क्रमश: नौ, सात और तीन विधायक हैं।
विपक्ष में कांग्रेस के 26, ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के 15 और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के एक विधायक हैं। सदन में एक निर्दलीय विधायक भी हैं।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रोटरी क्लब वन और साईं धाम संस्था के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस

दिल्ली दंगों की कथित साजिश से जुड़े मामले में आरोपी Sharjeel Imam को अदालत से अस्थायी राहत मिली है। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली में आयोजित एक बड़े बुनियादी ढांचा विकास कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां राजधानी के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण

हमसे संपर्क करें