नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

लॉरेंस के गुर्गों ने दिल्ली के जिम में बरपाया कहर, की गोलीबारी

शेयर करे :

बाहरी दिल्ली के पश्चिम विहार स्थित एक जिम में अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की जिससे इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। घटना सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात में हुई। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने कथित तौर पर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है। पोस्ट के अनुसार, जिम को इसलिए निशाना बनाया गया क्योंकि गिरोह द्वारा जिम के मालिक को किए गए फोन का कोई जवाब नहीं मिला था। पुलिस ने कहा कि वे पोस्ट की प्रामाणिकता की पुष्टि कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि आर के जिम में हुई गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और इलाके को घेर लिया। उन्होंने बताया कि सबूत जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, मौके से एक कारतूस बरामद किया गया है। मामला दर्ज कर लिया गया है तथा हमलावरों की पहचान और उन्हें पकड़ने के लिए कई टीम गठित की गई हैं। सोशल मीडिया पोस्ट के बारे में उन्होंने कहा, हमें सोशल मीडिया पोस्ट की जानकारी है और हम इसकी जांच कर रहे हैं। इस समय किसी गिरोह की संलिप्तता पर टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा कि सभी संभावित पहलुओं पर गौर किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि घटनाक्रम और हमलावर जिस मार्ग से भागे, उसका पता लगाने के लिए आसपास के इलाकों से सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें