ओल्ड फरीदाबाद इलाके के घरो में नलों से गन्दा पानी आ रहा है। जिससे लोग परेशान हो रहे है। यह पानी मटमैला और बदबूदार होता है। उन्हें मज़बूरी में उसी पानी का इस्तेमाल करना पड़ता है। जो बहुत सी बीमारियों को बुलवा देता है। टाइफाइड, हैजा और त्वचा दुष्प्रभाव आदि बीमारियां होती है। सूत्रों के अनुसार यह सामने आया है की यह एक इलाके की परेशानी नहीं बल्कि फरीदाबाद के कई इलाको की है।

ओल्ड फरीदाबाद में लोगो का कहना है की मज़बूरी के कारण उन्हें इसी पानी को छान कर अपने घरो में बाल्टियों आदि में रखना पड़ता है। हालांकि इस पानी में डेटोल और क्लोरीन डाल कर नहाने,सफाई आदि में इस्तेमाल कर सकते है परंतु खाना बनाना और पीने के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता । पानी के कारण उनके घरो में लोग बिमार पड़ रहे है। ऐसे ही कई इलाकों के लोगों से बातचित के दौरान सामने आया, की पीलिया और पेट दर्द जैसी बीमारियां हो रही है।