फरीदाबाद में कांग्रेस के पूर्व मंत्री महेंद्र प्रताप के घर ED ने छापा मारा। ईडी की टीम 15 जनवरी की सुबह करीब 6 बजे सर्च वारंट लेकर पहुंची, जिसके बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया। ईडी की यह कार्रवाई सुबह से रात करीब 11 बजे तक चली।

पूर्व मंत्री के बेटे विजय प्रताप ने बताया कि उन्होंने पीयूष ग्रुप के साथ अपनी पैतृक जमीन को लेकर कोलैबोरेशन किया था, लेकिन पीयूष ग्रुप का यह प्रोजेक्ट शुरू ही नहीं हो सका। इस कारण परियोजना से जुड़े निवेशकों का पैसा फंसा हुआ है।
ED ने पीयूष ग्रुप से संबंधित कई अहम दस्तावेज अपने कब्जे में लिए हैं। ED के अनुसार, जांच में सामने आया है कि पीयूष ग्रुप के देशभर में कई प्रोजेक्ट अटके हुए हैं।