नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

बलिया में जर्मन शेफर्ड कुत्ते ने 9 वर्षीय बालिका को घायल किया

शेयर करे :

बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव में जर्मन शेफर्ड कुत्ते के हमले में 9 वर्षीय एक बालिका घायल हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सोनबरसा के चिकित्साधिकारी डॉ आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि वाजिदपुर गांव के निवासी बबलू सिंह की 9 वर्षीया पुत्री प्रतीक्षा पर बृहस्पतिवार की सुबह उसके पड़ोसी के जर्मन शेफर्ड कुत्ते ने हमला कर दिया। पांचवी कक्षा की छात्रा प्रतीक्षा मोबाइल फोन से कुत्ते का फोटो खींच रही थी कि तभी कुत्ते ने अचानक उस ऊपर हमला कर दिया।

कुत्ते के काटने और नोचने से बालिका के चेहरे पर गंभीर घाव हो गए, जिसके चलते उसे कई टांके लगाने पड़े। केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजेश सरोज ने शुक्रवार को बताया कि बैरिया क्षेत्र में कुत्ते और बंदर के हमले की घटना बढ़ गई है। उनके अनुसार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सोनबरसा पर नियमित रूप से कुत्ते और बंदर के हमले से घायल 10 से बारह रोगी उपचार के लिए आ रहे हैं। बैरिया क्षेत्र के उप जिलाधिकारी (SDM) आलोक प्रताप सिंह ने शुक्रवार को बताया कि इस मामले को लेकर ग्राम पंचायत, नगर पंचायत, वन विभाग और पशुपालन विभाग के साथ समन्वय बनाकर रणनीति बनाई जा रही है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

दिल्ली दंगों की कथित साजिश से जुड़े मामले में आरोपी Sharjeel Imam को अदालत से अस्थायी राहत मिली है। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली में आयोजित एक बड़े बुनियादी ढांचा विकास कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां राजधानी के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण

नगर परिषद ने शहर के बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और सड़कों के किनारे करीब 5 साल पहले मोबाइल शौचालय बनवाए थे, ताकि स्थानीय लोगों और दूर-दराज

हमसे संपर्क करें