नवीनतम पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को

लंबित शिकायतों पर समीक्षा, अधिकारियों को जल्द कार्रवाई के निर्देश: सतबीर मान

शेयर करे :

अतिरिक्त उपायुक्त (ADC) सतबीर मान ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावशाली निस्तारण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर किसी औपचारिक प्रक्रिया तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये जनता और प्रशासन के बीच विश्वास, संवाद और सहयोग को सुदृढ़ करने का सशक्त माध्यम हैं। ADC सतबीर मान ने लघु सचिवालय के सभागार कक्ष में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समाधान शिविर, सीएम विंडो, एसएमजीटी पोर्टल और जनसंवाद पोर्टल की विस्तृत समीक्षा की।

एडीसी सतबीर मान ने निर्देश दिए कि समाधान शिविर, सीएम विंडो, एसएमजीटी पोर्टल और जनसंवाद पोर्टल पर प्राप्त सभी शिकायतों का निवारण विभागीय अधिकारी प्राथमिकता के साथ करें। उन्होंने कहा कि शिकायत निस्तारण केवल औपचारिकता न होकर ऐसा हो, जिससे शिकायतकर्ता पूर्ण रूप से संतुष्ट हो। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिन मामलों का समाधान हो चुका है, उन्हें संबंधित पोर्टल से समयबद्ध रूप से हटाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि लंबित मामलों के आंकड़ों में पारदर्शिता बनी रहे और वास्तविक पेंडेंसी पर प्रभावी कार्रवाई संभव हो सके।

एडीसी सतबीर मान ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने विभाग से संबंधित सभी पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की पूरी जानकारी रखें और उनकी प्रगति की नियमित समीक्षा करें। उन्होंने यह भी कहा कि शिकायत निवारण केवल औपचारिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और प्रशासन तथा जनता के बीच विश्वास बढ़ाना है। उन्होंने विशेष रूप से बताया कि कई बार शिकायतें बहु-विभागीय होती हैं, जिन्हें केवल एक विभाग ही हल नहीं कर सकता। ऐसे मामलों में संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे ऐसी शिकायतों को संबंधित विभागों को तुरंत अवगत कराएं और संयुक्त रूप से कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि समस्याएं लंबित न रहें और जनता को समय पर राहत मिल सके।

एडीसी सतबीर मान ने आमजन से अपील की कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सोमवार और वीरवार को प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक जिला स्तर पर लघु सचिवालय तथा उपमंडल स्तर पर आयोजित समाधान शिविर में पहुंचकर इसका लाभ उठाएं। समीक्षा बैठक में बड़खल एसडीएम त्रिलोक चंद, फरीदाबाद एसडीएम अमित कुमार, बल्लभगढ़ एसडीएम मयंक भारद्वाज, सीटीएम अंकित कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत आयुष सिन्हा, उपायुक्त एवम अध्यक्ष जिला रैडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के मार्गदर्शन मे जिला रेडक्रॉस सोसायटी

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। आज वीरवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के सभागार में उपायुक्त

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन के आवाहन पर आज एनएच-01 नेहरू ग्राउंड स्थित फायर स्टेशन पर सैकड़ो कर्मचारियों ने फायरफाइटर

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली की अध्यक्षता में पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय

हमसे संपर्क करें