नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

फ्रैंको मुलक्कल केस: विशेष अभियोजक नियुक्त, पीड़िता नन ने सरकार का आभार जताया

शेयर करे :

जालंधर के पूर्व बिशप फ्रैंको मुलक्कल के खिलाफ दर्ज बलात्कार मामले में पीड़िता नन ने केरल उच्च न्यायालय में कानूनी कार्यवाही के लिए विशेष लोक अभियोक नियुक्त किए जाने के बाद केरल सरकार के प्रति शनिवार को आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को कहा था कि अधिवक्ता B.G. हरिंद्रनाथ को विशेष लोक अभियोजक नियुक्त किया गया है और जल्द ही इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की जाएगी।

पीड़िता ने यहां कुराविलंगाड में पत्रकारों से कहा कि उन्हें समाचारों के माध्यम से नियुक्ति के बारे में पता चला है। उन्होंने कहा, मैं सरकार, मुख्यमंत्री, मीडिया और मीडिया कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करती हूं। हमारी मांग को जोर-शोर से उठाने से जुड़े एक हस्ताक्षर अभियान के जरिए समाज के अनेक लोग भी साथ आए और मैं उन सभी की आभारी हूं। मुलक्कल को 2022 में नन बलात्कार मामले में अधीनस्थ अदालत ने बरी कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने जालंधर बिशप के पद से इस्तीफा दे दिया था।

पीड़िता ने अधीनस्थ अदालत के फैसले को चुनौती देते हुए केरल उच्च न्यायालय में अपील की और मामले की फिर से सुनवाई का अनुरोध किया। इस बीच, विशेष लोक अभियोजक हरिंद्रनाथ ने मामले में पीड़िता के साथ अन्याय होने की बात कही। हरिंद्रनाथ ने कहा कि उन्होंने पूरे मामले की सामग्री को पूरी तरह से नहीं पढ़ा है, लेकिन जितना अध्ययन किया है, उसके हिसाब से कुछ विसंगतियां हैं। उन्होंने कहा, बहुत सी गलतियां की गईं। मुझे लगता है कि हमें अपील के दौरान अच्छा मौका मिलेगा।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

दिल्ली दंगों की कथित साजिश से जुड़े मामले में आरोपी Sharjeel Imam को अदालत से अस्थायी राहत मिली है। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली में आयोजित एक बड़े बुनियादी ढांचा विकास कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां राजधानी के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण

नगर परिषद ने शहर के बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और सड़कों के किनारे करीब 5 साल पहले मोबाइल शौचालय बनवाए थे, ताकि स्थानीय लोगों और दूर-दराज

हमसे संपर्क करें