नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

ओडिशा में नशे पर बड़ा प्रहार: 1.91 करोड़ के अफीम के पौधे नष्ट

शेयर करे :

ओडिशा के मयूरभंज जिला स्थित सिमिलिपाल राष्ट्रीय उद्यान के भीतर अफीम की खेती का पता चला और करीब 1.91 करोड़ रुपए की फसल नष्ट कर दी गई। यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी। पुलिस, आबकारी और वन विभाग की संयुक्त टीम ने जशीपुर थानाक्षेत्र में कुल 1.09 एकड़ भूमि पर अवैध पोस्ता की खेती के दो हिस्सों का पता लगाया और रविवार को उसे नष्ट करने की कार्रवाई की।

आधिकारिक बयान में कहा गया कि यह इलाका मानवीय गतिविधियों से लगभग अलग-अलग है और यहां बाघों सहित अन्य जंगली जानवरों की आवाजाही रहती है। बयान के अनुसार, अफीम (पोस्ता) के कुल 95,850 पौधे नष्ट कर दिए गए, जिनकी कीमत करीब 1.91 करोड़ रुपए आंकी गई है। बयान में कहा गया है कि राष्ट्रीय उद्यान के भीतर यह अवैध खेती वन और वन्यजीव संरक्षण कानूनों का घोर उल्लंघन करते हुए की गई थी।

इसमें कहा गया है कि इस मामले में जशीपुर थाने में 2 मामले दर्ज किए गए हैं और इसमें शामिल लोगों की पहचान करने तथा यह पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है कि राष्ट्रीय उद्यान के भीतर इतने बड़े पैमाने पर खेती कैसे की गई।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

दिल्ली दंगों की कथित साजिश से जुड़े मामले में आरोपी Sharjeel Imam को अदालत से अस्थायी राहत मिली है। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली में आयोजित एक बड़े बुनियादी ढांचा विकास कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां राजधानी के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण

नगर परिषद ने शहर के बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और सड़कों के किनारे करीब 5 साल पहले मोबाइल शौचालय बनवाए थे, ताकि स्थानीय लोगों और दूर-दराज

हमसे संपर्क करें