नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

नोएडा : कार चालक ने यातायात संचालित कर रही महिला पुलिसकर्मी को मारी टक्कर

शेयर करे :

तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक कार चालक ने किसान चौक पर ड्यूटी पर तैनात एक महिला कांस्टेबल को टक्कर मार दी। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने सोमवार को बताया कि यातायात पुलिस में तैनात महिला कांस्टेबल प्रियंका ने बीती रात को थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। शर्मा के अनुसार, रिपोर्ट में कहा गया है कि वह किसान चौक पर 17 जनवरी को यातायात ड्यूटी पर तैनात थी और रात 8 बज कर 50 मिनट पर परथला से तिगरी की तरफ जाने वाले मार्ग पर यातायात संचालित कर रही थी।

शिकायत के अनुसार, उसी समय कार चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए विपरीत दिशा से आकर उन्हें टक्कर मार दी। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनका दाहिना पैर टूट गया है। उनके अनुसार मौके पर मौजूद लोगों ने यातायात उप निरीक्षक रामवीर सिंह को सूचना दी, तथा उन्हें यथार्थ अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला कांस्टेबल ने बीती रात को घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

दिल्ली दंगों की कथित साजिश से जुड़े मामले में आरोपी Sharjeel Imam को अदालत से अस्थायी राहत मिली है। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली में आयोजित एक बड़े बुनियादी ढांचा विकास कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां राजधानी के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण

नगर परिषद ने शहर के बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और सड़कों के किनारे करीब 5 साल पहले मोबाइल शौचालय बनवाए थे, ताकि स्थानीय लोगों और दूर-दराज

हमसे संपर्क करें