नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

पंजाब में 16 वर्षीय लड़की ने अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर की आत्महत्या

शेयर करे :

पंजाब के लुधियाना में 16 वर्षीय एक लड़की ने अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार देर शाम को कूम कलां पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मान गढ़ गांव में घटी, जो यहां से लगभग 20 किलोमीटर दूर है।
थाना प्रभारी (एसएचओ) परमपाल सिंह के अनुसार, घटना के समय लड़की के माता-पिता काम पर गए हुए थे और वह घर पर अकेली थी। जब उसके पिता घर लौटे, तो उन्होंने लड़की का कमरा अंदर से बंद पाया।
उन्होंने बताया कि बार-बार दरवाजा खटखटाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला।

दरवाजा तोड़कर अंदर जाने पर परिवार ने देखा कि लड़की फंदे से लटकी हुई है। यह प्रवासी मजदूर परिवार उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के एक गांव का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, परिवार के सदस्यों ने बताया कि लड़की पहले काम पर जाती थी, लेकिन पिछले कुछ महीनों से बीमार थी। इसलिए उसने काम करना बंद कर दिया था और ज्यादातर समय घर पर ही रहती थी। पुलिस को संदेह है कि लंबे समय तक बीमारी या मानसिक तनाव के कारण उसने यह कदम उठाया होगा।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार “समाधान शिविर” की पहल जिला वासियों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। आज सोमवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के

भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद द्वारा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से मंडल प्रशिक्षण वर्गों की श्रृंखला का शुभारंभ कर

पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला यमुनानगर के खंड व्यासपुर के गांव अजीजपुर कलां के युवा उभरते पहलवान कुशाल

हमसे संपर्क करें