पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास हरियाणा सरकार के माध्यम से विकास कार्य करवा रहे हैं, विकास कार्यों की इसी कड़ी के अंतर्गत उन्होंने छछरौली अनाज मंडी में सब्जी व लक्कड़ मंडी बनाने के जो प्रयास किए थे वह हरियाणा सरकार ने मंजूर कर लिए हैं और इसके बारे में नोटिफिकेशन जारी कर छछरौली अनाज मंडी में अनाज के साथ सब्जी और लकड़ी बेचने की अधिसूचना को जारी कर दिया है।
पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि वह इन विकास कार्यों के लिए हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ,कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा सहित समस्त हरियाणा सरकार का धन्यवाद करते हैं।पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि हरियाणा सरकार के माध्यम से वह जगाधरी विधानसभा में लगातार विकास कार्य आगे भी इसी प्रकार से करवाते रहेंगे।
इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी, मार्केट कमेटी चेयरमैन कैलाश चंद शर्मा, चेयरमैन विपुल गर्ग, मंडल अध्यक्ष गौरव गोयल, भाजपा जिला यमुनानगर मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग मौजूद रहे।