नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

पश्चिम बंगाल की नदी में डूबते बांग्लादेशी जहाज से 12 नाविकों को बचाया गया

शेयर करे :

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की मुरी गंगा नदी में डूबते एक बांग्लादेशी जहाज से 12 नाविकों को सुरक्षित निकाल लिया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बांग्लादेश की ओर जा रहा जहाज बुधवार को पानी में डूबे रेत के टीले से टकरा गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, खुलना से आया जहाज एमवी तमजीद दक्षिण 24 परगना के बज बज से राख की खेप लेकर बांग्लादेश जा रहा था।

उन्होंने बताया, मुरी गंगा नदी से गुजरते समय जहाज पानी में डूबे रेत के टीले से टकरा गया। इससे जहाज के मध्य हिस्से में दरार आ गई और इसमें पानी घुसने लगा। अधिकारी के मुताबिक, जहाज को मुश्किल में देख स्थानीय मछुआरों ने सागर पुलिस थाने को सूचित किया। उन्होंने बताया कि पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और जहाज पर सवार सभी 12 नाविकों को मछुआरों की मदद से सुरक्षित निकाल लिया। अधिकारी के अनुसार, जहाज पर सवार 11 नाविक बांग्लादेश के नागरिक हैं। घटना में किसी भी नाविक को कोई चोट नहीं आई। उन्होंने बताया कि जांचकर्ता यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि हादसा धुंध और कम दृश्यता के कारण हुआ या फिर इसके लिए कोई यांत्रिक खराबी जिम्मेदार है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

दिल्ली दंगों की कथित साजिश से जुड़े मामले में आरोपी Sharjeel Imam को अदालत से अस्थायी राहत मिली है। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली में आयोजित एक बड़े बुनियादी ढांचा विकास कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां राजधानी के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण

नगर परिषद ने शहर के बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और सड़कों के किनारे करीब 5 साल पहले मोबाइल शौचालय बनवाए थे, ताकि स्थानीय लोगों और दूर-दराज

हमसे संपर्क करें