D.A.V सीनियर सेकेंडरी स्कूल अंबाला शहर में बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया | इस हवन यज्ञ में स्कूल की प्रधानाचार्य नीरू अरोड़ा व स्कूल के अन्य अध्यापक गण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे | यज्ञ संपन्न होने के बाद छात्राओं द्वारा सभी का तिलक करते हुए प्रसाद वितरित किया गया | इस अवसर पर छात्रों द्वारा एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया तथा एकम न्यास संस्था द्वारा एक प्रदर्शनी आयोजित की गई |
जिसमें सुभाष चंद्र बोस के जीवन से संबंधित ‘दुर्लभ संग्रह’ दिखाए गए इसमें सभी विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया | कार्यक्रम के अंत में स्कूल की प्रधानाचार्य नीरू अरोड़ा जी ने सभी को बसंत पंचमी की बधाई देते हुए कहा की जिस प्रकार बसंत पंचमी के अवसर पर चारों तरफ हर्ष और उल्लास का वातावरण छा जाता है | चारों तरफ हरियाली ही हरियाली छा जाती है | उसी प्रकार विद्यार्थियों के जीवन में भी नई ऊर्जा, नहीं उमंग और नई प्रेरणा का सचांर हो तथा शिक्षा के क्षेत्र में उच्च उपलब्धियां हासिल करके माता-पिता और स्कूल का नाम रोशन करें तथा जीवन में आगे बढ़े |