नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

बिजनौर में शादी से मना करने पर प्रेमी की हत्या की, आरोपी महिला गिरफ्तार

शेयर करे :

बिजनौर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र में कथित तौर पर लिव इन रिलेशनशिप (बिना शादी किए साथ रहना) में रह रही महिला ने शादी से इनकार करने पर अपने प्रेमी की हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। चांदपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) देशदीपक ने बताया कि थाना चांदपुर क्षेत्र में नगर पालिका के पास किराए के मकान में हरिओम (25) अपनी प्रेमिका शीतल के साथ रहता था।

उन्होंने बताया कि हरिओम फाइनेंस कंपनी में काम करता था जबकि शीतल नूरपुर में एक अस्पताल में काम करती थी। उन्होंने बताया कि शीतल हरिओम को मृत अवस्था में स्याऊ अस्पताल लाई थी। पुलिस ने इस मामले में शीतल से पूछताछ की तो उसने अपराध स्वीकारते हुए बताया कि हरिओम शादी से इनकार कर रहा था। पुलिस के मुताबिक घटना वाली रात 18 जनवरी को शराब पीने के बाद दोनों में झगड़ा भी हुआ। हरिओम मरने की धमकी देकर पंखे से लटक कर बिस्तर पर खडा़ था तभी शीतल ने हरिओम के पैर पर लात मार दी जिससे वह फंदे पर झूल गया। पुलिस ने शीतल को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ ने बताया कि मामले में अग्रिम कार्वाई की जा रही है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

दिल्ली दंगों की कथित साजिश से जुड़े मामले में आरोपी Sharjeel Imam को अदालत से अस्थायी राहत मिली है। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली में आयोजित एक बड़े बुनियादी ढांचा विकास कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां राजधानी के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण

नगर परिषद ने शहर के बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और सड़कों के किनारे करीब 5 साल पहले मोबाइल शौचालय बनवाए थे, ताकि स्थानीय लोगों और दूर-दराज

हमसे संपर्क करें