नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

हैदराबाद के नामपल्ली में 4 मंजिला फर्नीचर शोरूम में भीषण आग, 2 बच्चों समेत 5 लोग फंसे

शेयर करे :

हैदराबाद के नामपल्ली में फर्नीचर की 4 मंजिला दुकान में भीषण आग लगने के बाद फंसे लोगों को बचाने के लिए बचाव अभियान जारी है। दुकान में आग लगने के बाद उसके भूमिगत तल में 2 बच्चों समेत पांच लोगों के फंसे होने की आशंका है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार दोपहर आग लगने के बाद पुलिस, अग्निशमन, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के कर्मियों और हैदराबाद आपदा प्रतिक्रिया एवं संपत्ति संरक्षण एजेंसी समेत कई एजेंसियों ने बचाव अभियान शुरू किया।
अधिकारियों ने बताया कि जिन लोगों के फंसे होने की आशंका है, उन्हें बचाने के प्रयास जारी हैं।

हालांकि आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन इमारत से निकल रहे अत्यधिक धुएं के कारण बचाव अभियान में कठिनाई आ रही है। इमारत में फंसे लोगों में एक चौकीदार के परिजन और अन्य कर्मचारियों के परिवार के सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि वहां कर्मचारियों के रहने के लिए भूमिगत तल में व्यवस्था की गई थी। इमारत में फंसे लोगों के कुछ परिजन अपने प्रियजन की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। एक परिजन ने रविवार को एक टीवी चैनल से कहा, हमें बच्चों की हालत नहीं पता। हम कल से अपने बच्चों को देखने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन कुछ पता नहीं चल पा रहा।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

दिल्ली दंगों की कथित साजिश से जुड़े मामले में आरोपी Sharjeel Imam को अदालत से अस्थायी राहत मिली है। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली में आयोजित एक बड़े बुनियादी ढांचा विकास कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां राजधानी के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण

नगर परिषद ने शहर के बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और सड़कों के किनारे करीब 5 साल पहले मोबाइल शौचालय बनवाए थे, ताकि स्थानीय लोगों और दूर-दराज

हमसे संपर्क करें