नवीनतम पोस्ट

Iran के गेराश क्षेत्र में 4.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज

बरसाती नाले में सोसाइटियों द्वारा छोड़ा जा रहा सीवरेज का

भाजपा ज़िला कार्यालय अटल कमल पर भाजपा ज़िला अध्यश पंकज

फरीदाबाद में अरावली की पहाडिय़ों में बने परसोन मंदिर को

उप्र: स्वर्ण मंदिर के सरोवर में कुल्ला करने का वीडियो सामने आने के बाद आरोपी गिरफ्तार

शेयर करे :

पंजाब के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के सरोवर में कुल्ला करने का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान अंकुर विहार कालोनी थाना क्षेत्र निवासी सुभान (32) के रूप में हुई है।

वीडियो में सुभान को स्वर्ण मंदिर के सरोवर में मुंह व पैर साफ करते हुए और कुल्ला करते हुए देखा जा सकता है। पुलिस ने बताया कि सुभान 15 जनवरी को अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में दर्शन के लिए गया था।
अंकुर विहार क्षेत्र के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि सिख समुदाय के सदस्यों ने इस कृत्य पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए अमृतसर में शिकायत दर्ज कराई और सुभान पर जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि सिख समुदाय के सदस्यों से सूचना मिलने के बाद शांति भंग करने के आरोप में आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

बरसाती नाले में सोसाइटियों द्वारा छोड़ा जा रहा सीवरेज का गंदा पानी जानलेवा बीमारियों को न्योता दे रहा है। नाले के आसपास बस रही कॉलोनियों

Yamuna Expressway पर रविवार को दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली की अध्यक्षता में पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय

सोमवार को होली पूजन हुआ और देर शाम को होलिका दहन किया गया। होली पूजन की प्रक्रिया दोपहर से पहले ही शुरू हो गई थी।

हमसे संपर्क करें