
निर्माण कार्य और वाहनों की बढ़ती संख्या से वायु गुणवत्ता में भारी गिरावट।:
गुरुग्राम में वायु प्रदूषण की स्थिति दिन पर दिन खराब होती जा रही है। मंगलवार को शहर के 6 प्रमुख इलाकों में Air Quality Index (AQI) 300 के पार पहुंच गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है।
सेक्टर 51, पालम विहार, सोहना रोड, सेक्टर 56, एनएच8 और उद्योग विहार में सबसे ज्यादा प्रदूषण दर्ज किया गया। इसके पीछे मुख्य वजहों में सड़क धूल, निर्माण कार्य और ट्रैफिक जाम शामिल हैं।
पर्यावरणविदों का कहना है कि गुरुग्राम जैसे शहर में खुले में निर्माण कार्य और अनियमित ट्रैफिक व्यवस्था वायु की गुणवत्ता पर भारी प्रभाव डाल रही है। नगर निगम की ओर से अभी तक कोई ठोस कार्य योजना सामने नहीं आई है।