नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

जिला पुलिस ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पूरे उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया

शेयर करे :

जिला पुलिस द्वारा रविवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पूरे उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के आदेशानुसार जिला पुलिस लाइन जगाधरी में तैनात सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मताधिकार के प्रयोग की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर पुलिस कर्मियों ने लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य आमजन, विशेषकर युवाओं को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करना है, ताकि अधिक से अधिक लोग अपने मतदाता पहचान पत्र बनवाकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग ले सकें। मतदान हमारा संवैधानिक अधिकार होने के साथ-साथ एक महत्वपूर्ण कर्तव्य भी है, जिसका प्रयोग कर हम देश के उज्ज्वल भविष्य में योगदान देते हैं।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला पुलिस लाइन जगाधरी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस कर्मियों को यह शपथ दिलाई गई कि वे स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को बनाए रखते हुए, निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। शपथ के दौरान इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि कोई भी पुलिस कर्मी धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा किसी भी प्रकार के प्रलोभन या दबाव से प्रभावित हुए बिना मतदान करेगा तथा चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता बनाए रखने में अपनी जिम्मेदारी निभाएगा।

इस अवसर पर लाइन अफसर निरीक्षक विश्वजीत, भलाई निरीक्षक कुसुम बाला, रीडर धर्मवीर, लाइन मुंशी एएसआई सुखविंदर सहित पुलिस लाइन जगाधरी में तैनात अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस कर्मियों को लोकतंत्र के सशक्तिकरण में अपनी भूमिका का एहसास कराया गया। जिला पुलिस द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाकर यह संदेश दिया गया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक का जागरूक और सक्रिय मतदाता होना अत्यंत आवश्यक है, तथा जिला पुलिस इस दिशा में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाती रहेगी।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें