नवीनतम पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को

YRC इकाई द्वारा किया गया ‘राष्ट्रीय बालिका दिवस’ पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

शेयर करे :

D.A.V. शताब्दी महाविद्यालय, में Youth Red Cross (YRC) इकाई द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर “हर बेटी को सशक्त बनाना, नए भारत को सशक्त बनाना” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 20 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बालिका शिक्षा, सुरक्षा, नेतृत्व तथा सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. प्रियंका अंगिरस एवं डॉ. ममता कुमारी रही। प्रतियोगिता में अनन्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि जतिन ने द्वितीय स्थान हासिल किया। तृतीय स्थान अनन्या (बीटीटीएम विभाग) को प्राप्त हुआ। सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

महाविद्यालय महिला प्रकोष्ठ की कन्वीनर डॉ. रुचि अरोड़ा ने प्रतिभागियों तथा आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में बालिका सशक्तिकरण के प्रति सकारात्मक चेतना जागृत करते हैं। इस कार्यक्रम का आयोजन ओमिता जोहर (वाईआरसी गर्ल्स काउंसलर) एवं डॉ. अमित शर्मा (वाईआरसी बॉयज़ काउंसलर) द्वारा किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत आयुष सिन्हा, उपायुक्त एवम अध्यक्ष जिला रैडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के मार्गदर्शन मे जिला रेडक्रॉस सोसायटी

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। आज वीरवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के सभागार में उपायुक्त

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन के आवाहन पर आज एनएच-01 नेहरू ग्राउंड स्थित फायर स्टेशन पर सैकड़ो कर्मचारियों ने फायरफाइटर

सोमवार को होली पूजन हुआ और देर शाम को होलिका दहन किया गया। होली पूजन की प्रक्रिया दोपहर से पहले ही शुरू हो गई थी।

हमसे संपर्क करें