नवीनतम पोस्ट

Iran के गेराश क्षेत्र में 4.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज

बरसाती नाले में सोसाइटियों द्वारा छोड़ा जा रहा सीवरेज का

भाजपा ज़िला कार्यालय अटल कमल पर भाजपा ज़िला अध्यश पंकज

फरीदाबाद में अरावली की पहाडिय़ों में बने परसोन मंदिर को

अपहरण के 2 सप्ताह बाद हजारीबाग में मिला झारखंड के उद्योगपति का बेटा

शेयर करे :

झारखंड में जमशेदपुर के एक उद्योगपति का 13 जनवरी को अपहृत बेटा मंगलवार तड़के हजारीबाग जिले के बरही से मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि उद्योगपति देवांग गांधी के बेटे कैरव (24) का अपहरण उस समय किया गया था, जब वह सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित अपने कार्यालय जा रहा था। शहर के पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष ने पीटीआई-भाषा से कहा, जमशेदपुर पुलिस ने आज उसे सुरक्षित खोज लिया। उसे तड़के करीब साढ़े चार बजे उसके घर भेजा गया।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि आरोपी जमशेदपुर पुलिस द्वारा की जा रही व्यापक छापेमारी के कारण कैरव को किसी अन्य स्थान पर ले जाने की योजना बना रहे थे। इसमें बताया गया कि पुलिस दलों को सतर्क किया गया और उन मार्गों पर तैनात किया गया है जिनका अपहरणकर्ताओं द्वारा इस्तेमाल किए जाने की संभावना थी। बयान में कहा गया, पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण आरोपियों ने कैरव को सड़क पर छोड़ दिया और फरार हो गए।

इसमें कहा गया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान जारी है। इससे पहले पुलिस को घटना की रात राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर कांदेरबेड़ा इलाके से कैरव की कार मिली थी। आदित्यपुर लघु उद्योग संघ के उपाध्यक्ष एवं बिष्टुपुर निवासी देवांग गांधी ने कहा कि इससे पहले पुलिस को घटना की रात राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर कांदेरबेड़ा इलाके से कैरव की कार मिली थी।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

बरसाती नाले में सोसाइटियों द्वारा छोड़ा जा रहा सीवरेज का गंदा पानी जानलेवा बीमारियों को न्योता दे रहा है। नाले के आसपास बस रही कॉलोनियों

Yamuna Expressway पर रविवार को दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली की अध्यक्षता में पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय

सोमवार को होली पूजन हुआ और देर शाम को होलिका दहन किया गया। होली पूजन की प्रक्रिया दोपहर से पहले ही शुरू हो गई थी।

हमसे संपर्क करें