झारखंड के गिरिडीह जिले में 2 आदिवासी लड़कियों के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना पीरटांड़ थाना क्षेत्र के हरलाडीह इलाके में रविवार रात को तब हुई जब 2 नाबालिग लड़कियां गांव के एक मेले से घर लौट रही थीं।
हरलाडीह चौकी के प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि छह-सात अज्ञात लोगों ने लड़कियों को अगवा किया और उन्हें पास के एक खेत में ले जाकर उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि पीड़िताओं की माताओं के बयानों के आधार पर इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है।
डुमरी के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) सुमित प्रसाद ने कहा कि पीड़िताओं की मेडिकल जांच करा ली गई है और दोषियों को पकड़ने के लिए कई स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।