नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

दिल्ली में 3 नाबालिग लड़कों पर 6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 2 आरोपी हिरासत में

शेयर करे :

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में 3 नाबालिग लड़कों द्वारा 6 वर्षीय बच्ची से कथित रूप से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है और इस संबंध में 2 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना 18 जनवरी को हुई, जिसके बाद बच्ची के परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया और भारतीय न्याय संहिता एवं यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस के अनुसार, 3 लड़कों ने बच्ची को बहला-फुसलाकर उससे कथित रूप से दुष्कर्म किया।
अधिकारी ने कहा, सभी आरोपी नाबालिग हैं और उनकी पहचान कर ली गई है। 2 नाबालिग लड़कों को हिरासत में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है। तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि बच्ची को चिकित्सकीय जांच के लिए ले जाया गया है और उसे आवश्यक देखभाल एवं परामर्श दिया जा रहा है। उसका बयान दर्ज कर लिया गया है और नाबालिगों से जुड़े मामलों से संबंधित प्रावधानों के अनुसार आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि फरार आरोपी का पता लगाने के लिए कई टीम गठित की गई हैं और जांच के तहत आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज तथा स्थानीय खुफिया सूचनाओं का विश्लेषण किया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के नेतृत्व में फरीदाबाद के विद्यार्थियों को लोकतंत्र की कार्यप्रणाली से परिचित कराने का एक प्रेरणादायक अवसर प्राप्त

दिल्ली दंगों की कथित साजिश से जुड़े मामले में आरोपी Sharjeel Imam को अदालत से अस्थायी राहत मिली है। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें

हमसे संपर्क करें