नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

गुरु रविदास के 649वें प्रकाशोत्सव जयंती समारोह में जगाधरी से जाएंगे हजारों श्रद्धालु : कंवरपाल

शेयर करे :

पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भाजपा सरकार द्वारा आगमी 31 जनवरी, 2026 को संत शिरोमणि गुरु रविदास का 649 वां प्रकाशोत्सव का भव्य आयोजन कुरुक्षेत्र के उमरी में राज्य स्तरीय समारोह के रूप में किया जाएगा। इसी कड़ी के अंतर्गत उन्होंने अपने जगाधरी कार्यालय पर जगाधरी शहर मंडल व जगाधरी ग्रामीण मंडल के पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की वह उनके साथ तैयारीयों को लेकर विचार विमर्श किया।

पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने बताया कि हरियाणा भाजपा सरकार द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम, गुरु रविदास के सामाजिक समरसता के संदेश, समानता पर उनके जोर और उनके जीवन से प्रेरणा लेकर एक समृद्ध राष्ट्र के निर्माण के महत्व पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि जयंती पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार सहित बहुत से गणमान्य मंत्रीगण व लोगों की उपस्तिथि भी रहेंगी। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओ के साथ भारी संख्या में जनता से भी समारोह में शामिल होने का आह्वान किया।

वर्तमान भाजपा सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी संत महापुरुषों के विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। संत शिरोमणि गुरु रविदास ने जातिविहीन समाज और सभी के लिए समान अधिकारों की बात की, उनके ये विचार भी प्रासंगिक हैं और देश को सामाजिक एकता की ओर ले जाने के लिए प्रेरित करते हैं। इस दौरान मंडल अध्यक्ष प्रियंक शर्मा ,मंडल अध्यक्ष कृष्णा खदरी ,भाजपा नेत्री प्रभा सागर, मंडल महामंत्री संदीप राय, मंडल महामंत्री पूनम अग्रवाल, मंडल महामंत्री संजीव फेरूवाला ,मंडल महामंत्री अभिषेक शर्मा, भाजपा नेता काला राम सलेमपुर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी, भाजपा जिला यमुनानगर मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, पार्षद रीना रस्तोगी ,पार्षद अरुण कुमार गुप्ता, पार्षद जयंत स्वामी, पार्षद रुचि कंबोज, पार्षद भानु प्रताप सिंह ,पार्षद अंकित गोयल,जे एन कश्यप ,वरिंदर वधवा,अमित सेमवाल, शिव कुमार काम्बोज सहित बहुत से भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें