नवीनतम पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को

Faridabad: राजकीय महिला महाविद्यालय में ‘बंगाल गजट’ की 246वीं वर्षगांठ पर विशेष व्याख्यान आयोजित

शेयर करे :

राजकीय महिला महाविद्यालय, सेक्टर 16-A में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग ने 29 जनवरी को भारत में प्रकाशित पहले समाचार पत्र “बंगाल गजट” (हिकीज़ बंगाल गजट) की स्थापना की 246वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया। यह ऐतिहासिक समाचार पत्र 29 जनवरी 1780 को जेम्स ऑगस्टस हिकी द्वारा कलकत्ता (कोलकाता) से प्रकाशित किया गया था, जो एशिया का पहला मुद्रित समाचार पत्र माना जाता है।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली के मास कम्युनिकेशन रिसर्च सेंटर के प्रमुख डॉ. सुरेश वर्मा ने शिरकत की। उन्होंने छात्राओं को पत्रकारिता में करियर बनाने, संचार क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न रोजगार अवसरों तथा संचार कौशल (कम्युनिकेशन स्किल्स) को बेहतर बनाने के व्यावहारिक टिप्स दिए। डॉ. वर्मा ने पत्रकारिता की चुनौतियों, नैतिकता, डिजिटल मीडिया के युग में नई संभावनाओं तथा प्रभावी संवाद की आवश्यकता पर गहन मंथन किया। कार्यक्रम प्राचार्य  घनश्याम दास के सान्निध्य में संपन्न हुआ। व्याख्यान के समापन पर कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. विजया ने मुख्य वक्ता डॉ. सुरेश वर्मा का आभार व्यक्त किया तथा उनके प्रेरणादायक उद्बोधन के लिए धन्यवाद दिया। व्याख्यान के दौरान विभाग की अध्यक्षा  शालिनी खुराना, डॉ. रचना सैनी, सुरेश कुमार तथा सविता नागर भी मौजूद रहीं।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत आयुष सिन्हा, उपायुक्त एवम अध्यक्ष जिला रैडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के मार्गदर्शन मे जिला रेडक्रॉस सोसायटी

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। आज वीरवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के सभागार में उपायुक्त

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन के आवाहन पर आज एनएच-01 नेहरू ग्राउंड स्थित फायर स्टेशन पर सैकड़ो कर्मचारियों ने फायरफाइटर

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली की अध्यक्षता में पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय

हमसे संपर्क करें