नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

Faridabad: 39वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेले में नृत्य, संगीत, नाटक और हास्य का अनूठा संगम

शेयर करे :

कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा तथा हरियाणा पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान सूरजकुंड में आयोजित 39वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड आत्मनिर्भर  शिल्प मेला 2026 के अंतर्गत चौपाल-2 (छोटी चौपाल) पर को विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में हरियाणा की लोक संस्कृति, संगीत, नृत्य, नाटक और हास्य की समृद्ध परंपरा की मनमोहक झलक देखने को मिली।

कार्यक्रम की शुरुआत पाली नाथ एवं उनके दल द्वारा प्रस्तुत बीन पार्टी से हुई, जिसने दर्शकों को लोक धुनों से जोड़ा। इसके बाद रिंकू एवं दल द्वारा डेरु पार्टी की प्रस्तुति दी गई। सुनील कुमार एवं उनके दल ने रागनी गायन के माध्यम से पारंपरिक हरियाणवी लोकगीतों की शानदार प्रस्तुति दी, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
उल्लेखनीय है कि 39वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेले में आयोजित इन सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल, महानिदेशक के. एम. पांडुरंग तथा अतिरिक्त निदेशक विवेक कालिया के निर्देशानुसार किया जा रहा है।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हास्य कलाकार सतीश हरियाणवी ने अपने साही अंदाज से दर्शकों को हंसी से लोटपोट कर दिया। वहीं सुनील कौशिक पार्टी  द्वारा प्रस्तुत हरियाणवी सांस्कृतिक लोकनृत्य ने मंच पर रंग-बिरंगी छटा बिखेर दी। पुष्पा शर्मा  ने शास्त्रीय नृत्य की सधी हुई प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।
इसके अलावा सोमबीर कथूरवाल के नेतृत्व में कलाकारों  द्वारा हरियाणवी फोक बैंड की प्रस्तुति ने आधुनिक व लोक संगीत का सुंदर संगम प्रस्तुत किया। मदन लाल डागर थिएटर पार्टी द्वारा द ग्रेट राजा मास्टर ड्रामा कंपनी नाटक का मंचन किया गया, जिसे दर्शकों से खूब सराहना मिली।

एन.एस.एस. वॉलिंटियर्स, जिला पलवल के बच्चों ने हरियाणवी सांस्कृतिक लोकनृत्य प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कार्यक्रम में शेखर श्रीवास्तव, नीरोत्तम एवं अंश द्वारा गिटार वादन की प्रस्तुति दी गई, वहीं अशोक सम्राट ने जादूगर के रूप में अपनी कला से दर्शकों को आश्चर्यचकित किया। मेले में आए देश-विदेश के पर्यटकों और दर्शकों ने इन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद उठाया। इस अवसर पर कला एवं सांस्कृतिक अधिकारी डॉ. दीपिका रानी, रेणु हुडा सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें