नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

फरीदाबाद की चावला कॉलोनी में छात्र पर जानलेवा हमला, एक आरोपी गिरफ्तार

शेयर करे :

चावला कॉलोनी में एक छात्र के साथ मारपीट और सुए से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित छात्र ने इस संबंध में पुलिस चौकी चावला कॉलोनी में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित के अनुसार, 25 जनवरी को वह अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान आरोपी गाड़ी और मोटरसाइकिल लेकर उसके घर पहुंचे। एक गाड़ी में सवार 5 से 6 युवक थे। आरोपियों ने उसे ज़ोर-ज़बरदस्ती घर से बाहर निकाला और सड़क पर पटक दिया। इसके बाद डंडों और सुए से उस पर हमला किया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए आरोपी विनय (21 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि घटना से पहले पीड़ित की आरोपी टींकू उर्फ लाला के साथ फोन पर कहासुनी हुई थी। इसी विवाद के चलते युवक पर हमला किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वारदात में प्रयुक्त गाड़ी को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। वहीं, अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार जांच कर रही है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें