फरीदाबाद के सेक्टर-12 स्थित टाउन पार्क में कूड़े के ढेर से एक नवजात बच्ची बच्ची मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बच्ची पॉलीथिन में लिपटी हुई अवस्था में पाई गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
पुलिस के अनुसार, मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नवजात बच्ची को किसने, कब और किन परिस्थितियों में वहां छोड़ा। आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।