नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

इंडस्ट्रियल सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण से जगाधरी इंडस्ट्री को होगा फायदा : कंवरपाल

शेयर करे :

हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि आज उन्होंने गांव परवालो में लगभग 98 करोड रुपए की लागत से बन रहे औद्योगिक मल संशोधन संयंत्र (इंडस्ट्रियल सीवेज ट्रीटमेंट )प्लान के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।गांव परवालों में बना रहे इस इंडस्ट्रियल सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से प्रतिदिन लगभग 2 करोड़ लीटर पानी को साफ करके उपयोग में लाया जा सकता है। इंडस्ट्रियल वेस्ट वाटर को मोहन नगर नाले से 800 एम एमके डाया पाइप जिसकी लंबाई लगभग 6000 मीटर से ज्यादा है से इंडस्ट्रियल वेस्टेज को परवालों सयंत्र तक लाया जाएगा ,इसके बाद इसके ट्रीटमेंट पानी को साफ किया जाएगा।

पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपल गुर्जर ने बताया कि जगाधरी शहर बहुत पुराना औद्योगिक शहर है यहां हजारों की संख्या में छोटी बड़ी बहुत सी फैक्ट्रियां लगी हुई है, इन फैक्ट्रीयों के माध्यम से हजारों लोगों को रोजगार मिला हुआ है,उन्होंने अपने पिछले कार्यकाल में जब वह पिछली भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री के पद पर थे तब उन्होंने यह प्रोजेक्ट मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के माध्यम से मंजूर करवाया था, इस प्रोजेक्ट की जगाधरी शहर के उधोगपति इंडस्ट्रियलिस्ट काफी वर्षों से मांग कर रहे थे ,जिसे उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह के साथ बैठकर जोरदार पैरवी कर मंजूर करवाया था ,यह प्रोजेक्ट बनकर सितंबर 2026 तक पूर्ण हो जाएगा। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि इंडस्ट्रियल सीवेज ट्रीटमेंट बनने से प्रदूषण पर रोक लगेगी, जगाधरी शहर की औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले रासायनिक अपशिष्ट जल को संशोधित करके प्रदूषण को रोका जा सकेगा, यह परियोजना जगाधरी शहर वासियों की लंबे समय से लंबित मांगों का समाधान करेगी। प्रदेश सरकार हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वे हमेशा तत्पर हैं। इस विकास कार्य से क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधा मिलेगी और उनका जीवन आसान होगा। आने वाले समय में जगाधरी क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुसार नई योजनाएं लागू की जाएंगी।

इस दौरान मैटल एसोसिएशन प्रधान एपीएस भट्टी , एक्सईएन सौरभ अहलावत, चेयरमैन विपुल गर्ग, एसडीओ पलविंदर सिंह,सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन अशोक मेहंदीरत्ता ,सजल जैन, व्यास गोयल,मंडल अध्यक्ष प्रियंक शर्मा ,मंडल अध्यक्ष कृष्ण खदरी , मंडल महामंत्री संदीप राय, भाजपा नेता सीताराम मित्तल,ट्रेडर वैलफेयर बोर्ड जिला प्रधान मनोज गुप्ता, पार्षद रीना रस्तोगी ,पार्षद अरुण कुमार गुप्ता ,पार्षद जयंत स्वामी, पार्षद भानु प्रताप ,पार्षद अंकित गोयल , युवा नेता शुभम गर्ग, भाजपा नेता जे एन कश्यप,विकास गोयल परस सेठी,अजय अरोड़ा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी,भाजपा जिला यमुनानगर मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग सहित जगाधरी शहर के सैंकड़ों उधोगपति इंडस्ट्रियलिस्ट मौजूद रहे।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार “समाधान शिविर” की पहल जिला वासियों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। आज सोमवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के

भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद द्वारा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से मंडल प्रशिक्षण वर्गों की श्रृंखला का शुभारंभ कर

पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला यमुनानगर के खंड व्यासपुर के गांव अजीजपुर कलां के युवा उभरते पहलवान कुशाल

हमसे संपर्क करें