नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

अहमदाबाद: सानंद में एनिवर्सरी पार्टी पर छापा, 43 पुरुष और 38 महिलाएं हिरासत में

शेयर करे :

अहमदाबाद के सानंद क्षेत्र में एक फार्महाउस में आयोजित एनिवर्सरी पार्टी पर पुलिस ने छापा मारा। गुजरात में शराबबंदी लागू होने के बावजूद यहां शराब पार्टी की जा रही थी। छापेमारी के दौरान 43 पुरुषों और 38 महिलाओं को हिरासत में लिया गया। पार्टी में विदेशी शराब और हुक्के का सेवन किया जा रहा था।

पुलिस ने मौके से 7 खुली और 8 सीलबंद विदेशी शराब की बोतलें, 70 कांच के गिलास, 10 लंबे रबर पाइप वाले हुक्के, 33 हुक्का फ्लेवर के डिब्बे, 74 मोबाइल फोन और 22 चारपहिया वाहन जब्त किए हैं। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत लगभग 2 करोड़ 91 लाख 84 हजार 250 रुपये बताई जा रही है।

बताया गया है कि यह पार्टी मुंबई निवासी अमित पचेरीवाल और उनके साढ़ू आदर्श अग्रवाल की 25वीं शादी की सालगिरह के अवसर पर आयोजित की गई थी। पुलिस के अनुसार महिलाओं को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है, जबकि पुरुषों को हिरासत में लिया गया है। सप्लाई करने वाले और पार्टी में शामिल अन्य लोगों की भूमिका का भी पता लगाया जा रहा है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

दिल्ली दंगों की कथित साजिश से जुड़े मामले में आरोपी Sharjeel Imam को अदालत से अस्थायी राहत मिली है। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली में आयोजित एक बड़े बुनियादी ढांचा विकास कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां राजधानी के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण

नगर परिषद ने शहर के बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और सड़कों के किनारे करीब 5 साल पहले मोबाइल शौचालय बनवाए थे, ताकि स्थानीय लोगों और दूर-दराज

हमसे संपर्क करें