फरीदाबाद की डबुआ कॉलोनी में 500 रुपये के विवाद को लेकर एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सुमित , केशव और नंद किशोर तीनो में 500 रुपये को लेकर बहस हुई। जिसके बाद दोनों भाइयों ने नंद किशोर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। आरोपी मौके से फरार हो गए । इस हमले में नंद किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।