नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

Faridabad: सिंगर कैलाश खेर 9 फरवरी को का महा स्टेज पर देंगे लाइव परफॉर्मेंस

शेयर करे :

फरीदाबाद के प्रसिद्ध सूरजकुंड में लोकल फॉर ग्लोबल-आत्मनिर्भर भारत की पहचान थीम के साथ आयोजित किया जा रहा 39वां मेला एक बार फिर कला, संस्कृति और संगीत का भव्य संगम बन रहा है। इस खास मौके पर देश के मशहूर सूफी गायक कैलाश खेर अपनी दिलकश आवाज से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए तैयार हैं। सिंगर कैलाश खेर सोमवार 9 फरवरी को महा स्टेज पर लाइव परफॉर्मेंस देंगे। मेला व संगीत प्रेमियों में उनके लाइव परफॉर्मेंस को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

कैलाश खेर भारतीय संगीत जगत में एक बड़ा नाम हैं, जिनकी गायकी में सूफी, लोक और आध्यात्मिक संगीत की अनूठी झलक मिलती है। उनकी आवाज भावपूर्ण और ऊर्जावान माना जाता है, जिसने उन्हें देश-विदेश में पहचान दिलाई है। उन्होंने हिंदी फिल्म उद्योग के लिए सैकड़ों गीत गाए हैं और 20 से अधिक भारतीय भाषाओं में अपनी आवाज का जादू बिखेरा है। आयोजकों के अनुसार, उनका कार्यक्रम न केवल मनोरंजन करेगा बल्कि भारतीय संगीत की समृद्ध परंपरा से भी लोगों को जोड़ने का काम करेगा।

कैलाश खेर की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उनके कॉन्सर्ट में बड़ी संख्या में लोग उमड़ते हैं और उनकी परफॉर्मेंस दर्शकों के दिलों पर सीधे दस्तक देती है। उनके बैंड ‘कैलासा’ के साथ प्रस्तुत किए गए गीत अक्सर पारंपरिक वाद्ययंत्रों और आधुनिक संगीत का शानदार मेल पेश करते हैं। सूरजकुंड में होने वाली यह संगीतमय शाम निश्चित तौर पर यादगार साबित होगी। संगीत प्रेमियों को उम्मीद है कि कैलाश खेर अपनी मशहूर गायकी से ऐसा समां बांधेंगे, जिसे लंबे समय तक भुलाया नहीं जा सकेगा।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket in India (BCCI) ने ICC Men’s T20 World Cup 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया

हमसे संपर्क करें