नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

खरीदारी से लेकर पकवानों तक, सूरजकुंड मेले में दिखा जबरदस्त क्रेज

शेयर करे :

सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प मेला अब अपने यौवन पर पहुंच चुका है। वैलेंटाइन वीक की शुरुआत के साथ ही मेले में पर्यटकों की संख्या में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला। दूसरे शनिवार को मेले में एक लाख से अधिक पर्यटकों के पहुंचने का दावा किया गया है। परिवारों और कपल्स का मेला परिसर में आना शुरू हो गया था। चारों ओर ढोल और बीन की गूंज ने माहौल को जीवंत बना दिया। ढोल की थाप पर पर्यटक खुद को रोक नहीं पाए और थिरकते नजर आए। कई लोग विदेशी कलाकारों के साथ ताल मिलाकर नाचते दिखे। बढ़ती भीड़ ने स्टाल संचालकों के चेहरों पर भी रौनक ला दी।

मुख्य चौपाल और छोटी चौपाल पर देश-विदेश के कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। चौपालों पर दर्शकों की कुर्सियां पूरी तरह भरी रहीं। दोपहर बाद देसी कलाकारों की प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। लोकनृत्य, शास्त्रीय नृत्य, सूफी संगीत, नाटक, रागिनी और हास्य कार्यक्रमों को खूब सराहना मिली। शाम को मुख्य चौपाल पर हास्य कलाकार अमित टंडन की प्रस्तुति ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया। सांस्कृतिक विविधता से भरपूर इन कार्यक्रमों ने देश-विदेश से आए पर्यटकों को भारतीय कला और संस्कृति से रूबरू कराया।

मेले में विभिन्न राज्यों के परिधान, खेल सामग्री और घर सजाने के सामान की जमकर खरीदारी हुई। कई स्टालों पर सेल और डिस्काउंट के बोर्ड लगे नजर आए। खासतौर पर सूट और साड़ियों के स्टालों पर भीड़ अधिक रही। दोपहर होते-होते फूड कोर्ट में भी जबरदस्त भीड़ उमड़ पड़ी। राजस्थान की दाल-बाटी-चूरमा, गट्टे की सब्जी, गोहाना का जलेबा, बिहार का लिट्टी-चोखा, पकौड़े और छोले-भठूरे सहित कई व्यंजनों की खुशबू ने लोगों को आकर्षित किया। स्थिति यह रही कि खाने के लिए लोगों को हाथ में पैसे लेकर इंतजार करना पड़ा। खाने के बाद पर्यटक एक बार फिर स्टालों की ओर लौटे और जमकर खरीदारी की। शाम तक मेले में रौनक बनी रही। सेल्फी प्वाइंट्स और बहरूपियों के साथ बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक यादगार पलों को कैमरे में कैद करते नजर आए। मेले का क्रेज इस कदर रहा कि कई लोग व्हीलचेयर पर भी मेला देखने पहुंचे। प्रबंधन के अनुसार शनिवार को एक लाख से अधिक दर्शकों ने मेले का दीदार किया। सभी पार्किंग स्थल फुल हो गए। प्रबंधन का अनुमान है कि रविवार को डेढ़ लाख से अधिक पर्यटक मेले में पहुंच सकते हैं, वैलेंटाइन वीक के दौरान मेले में सबसे ज्यादा भीड़ उमड़ती है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें